राजेंद्र प्रसाद मिश्रा
बारा प्रयागराज।बारा तहसील के घूरपुर थाना क्षेत्र के बाबू पुरवा गाँव में 21 जनवरी को अगवा किये गए कक्षा एक के छात्र नमन सिंह की हत्या कर दी गई।नमन यूपीपीसीएल कर्मचारी राजेश सिंह का पुत्र था।उसका शव नैनी में मिला है।शंका के दृष्टिकोण से पड़ोस के एक युवक को हिरासत में लिया गया है।नमन नैनी के एफसीआई स्थित सेमेस्टर ग्लोबल पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। 21 जनवरी को अपने पड़ोस में ही एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रात भर खोजबीन शुरू रही, लेकिन मासूम बच्चे का कोई पता नहीं चला।सुबह परिजनों ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। नैनी के एडीए कॉलोनी निवासी एक युवक की मामले में तलाश की जा रही है।सूत्रों का कहना है कि मासूम बच्चे की हत्या करने में उसके चाचा का हाथ है। शुक्रवार को हिरासत में लिये गए शातिर की निशानदेही पर घूरपुर से लापता बालक का शव थाना औद्योगिक क्षेत्र के 132 केवी नैनी काम्प्लेक्स(संडवा) आवासीय कालोनी के समीप झाड़ियों के बीच सीवर(गटर) से बरामद किया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस व एसओजी की टीम ने जाँच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हालांकि घूरपुर पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।

Today Warta