राजेंद्र प्रसाद मिश्रा
बारा प्रयागराज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा धरा के डेरा में बच्चूलाल उर्फ लल्लू पासी के मकान में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया है।पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि आग लगने से लगभग 30 से हजार रुपये का नुकसान हुआ है।जिसमें 5क्विंटल गेहूँ,4 क्विंटल चावल, डेढ़ क्विंटल सरसों, कपड़े एवं दस हजार रुपये नकद जलकर खाक हो गया है।आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान मनोज कुमार मिश्रा को दी गई।सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल ही इसकी जानकारी तहसील बारा के सम्बंधित अधिकारियों व राजस्व विभाग को दी।मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने पीड़ित बच्चूलाल से आग लगने के कारणों की जानकारी करने लगे,लेकिन बच्चूलाल ने कहा,मैं स्वयं ही नहीं समझ सका,कि आग किन कारणों से लगी? आग लगने से ग्रामीणों ने शोर मचाया,लेकिन तब तक गृहस्थी खाक हो गई थी।किसी तरह ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Today Warta