देश

national

बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग ने पकड़ा जोर आजाद सेना ने हुंकार भरी

Thursday, January 12, 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह

बांदा। बुंदेलखंड आजाद सेना ने हुंकार भरी। बुधवार को अशोक लाट पर धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर जल्द से जल्द मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश से अलग कर बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग को लेकर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि आजादी के बाद से ही इसे अलग राज्य बनाने की मांग चल रही है। स्व. शंकर लाल मल्होत्रा ने जान की बाजी लगा दी, लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी गई। कहा कि सभी क्षेत्र में संपन्न होते हुए भी यहां के लोग बेरोजगारी के चलते पलायन करने के लिए मजबूर हैं। आर्थिक तंगी के चलते किसान जान दे रहे हैं। अलग राज्य बनने से ही यहां के लोगों के जीवन यापन में सुधार होगा। कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर छह फरवरी को लखनऊ में विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्रीय महासचिव मुकेश कुमार निषाद, रामलखन यादव, जिलाध्यक्ष विद्या भाई, राम पाल, कमलेश कुमार, मइयादीन, आरके सिंह समेत अन्य रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'