देश

national

जिला अध्यक्ष मो यूसुफ की अध्यक्षता में महिला सशक्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

Thursday, January 12, 2023

/ by Today Warta




मोहम्मद जमाल

उन्नाव। प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शाहनवाज आलम साहब के निर्देश पर लखनऊ जिले की महिलाएं जैसे समाज सेविका डॉक्टर एडवोकेट आदि को कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष लखनऊ मोहम्मद यूसुफ की अध्यक्षता में महिला सशक्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ! कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया कि यहां पर सभी पदाधिकारियों को निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी में काम करना है और पार्टी की नीतियों पर चलना है इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा के मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि हमारी पार्टी अपनी नीतियों पर चलती है इसलिए हम सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी के साथ कार्य करना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ करके रखना है। और हमें अपने मकसद में हर हाल में कामयाब होना है उन्होंने कहा कि हम कामयाब तभी हो पाएंगे जब हम मेहनत और लगन से कार्य करेंगे।  इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शोएब अहमद सिद्दीकी महासचिव शौकत कुरेशी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'