देश

national

ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर रहने का किया आह्वान

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। ब्राह्मण समाज की बैठक समाज के श्रीरघुनाथ जी मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में कानून व्यवस्था तोड़़कर उपद्रव पैदा करने वालों, जातीय उन्माद पैदा कर  गांव का सौहार्द बिगाडऩे वालों और गांव के किसी व्यक्ति एवं किसी भी समाज को गुंडागर्दी के बल पर अपमानित करने वालों के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने एकजुट रहने का संकल्प लिया। समाज की बैठक में समाज के लोगों से नशा से दूर रहने, प्रत्येक समाज के लोगों का यथोचित सम्मान करने और 23 जनवरी को गांव में अशांति पैदा करने और जातीय संघर्ष की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ की जा रही कानून कार्यवाही में मदद करने का निर्णय लिया गया। ब्राह्मण समाज की धैर्यता से दो समाज के बीच फैलने वाली कटुता और और होने वाली जनधन की हानि को बचाने वाले ब्राह्मण समाज के लोगों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा ब्राह्मण समाज की गम्भीरता ने दोनों समाजों को जातीय संघर्ष से बचा लिया, उपद्रवियों की कोई जाती और समाज नहीं होती है ऐसा लोगों को सबका सिखाने के लिए कानून को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए और  वैमनुष्यता पैदा करने वालों पर समाजिक दंड भी मिलना जाना चाहिए ताकि गांव की एकता और खुशहाली कायम रहे। बैठक में बद्री प्रसाद तिवारी, रामेश्वर पस्तोर, महेश नारायण गोस्वामी, संतोष कुमार शर्मा, राघवेंद्र पटैरिया, मुन्नालाल तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, मदन शर्मा, बद्री प्रसाद दुबे, लीलाधर दुबे, शैलेन्द्र चौबे,  राजकुमार नायक, रामनारायण गंगेले, ओमशरण  दुबे, रामप्रकाश दुबे,  अशोक दुबे, डा. राजनारायण तिवारी, रामप्रकाश पस्तोर, बृजेन्द्र शर्मा,  राजेश शर्मा, मुन्नालाल पस्तोर, सतीश पस्तोर, रामचंद्र मिश्रा, नरेंद्र त्रिपाठी, सत्यप्रकाश दुबे, रमाकांत गोस्वामी, मनोज दुबे, पप्पू गोस्वामी, प्रदीप त्रिपाठी, गुड्डू पस्तोर, शालिगराम चौबे, सूर्य कांत शर्मा,कपिल दुबे, कृष्णकांत गोस्वामी, सतीश पुरोहित, योगानन्द गंगेले, सुरेन्द्र शर्मा, मनोज पस्तोर,  उमाशंकर पुरोहित, उमेश शर्मा, देवेंद्र गंगेले, राजू शर्मा, मुरलीधर दुबे,रवि बबेले, राहुल दुबे, हरिओम पुरोहित, हरिमोहन गोस्वामी, शैलेंद्र पुरोहित, अनिल त्रिपाठी, अनिल पस्तोर, विकास पटैरिया, योगेन्द्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, संजय दीक्षित, राकेश दुबे, डा. राहुल मिश्रा, गौरव खैमरिया, विकास पटैरिया, संजय शर्मा, भोलू शर्मा, अम्बकेश दुबे, प्रमोद नायक, कपिल शर्मा, मुकेश पस्तोर, आशीष पस्तोर, शैलू शर्मा,आशीष गंगेले, नितिन गंगेले, रामलला  गोस्वामी, नीरज गंगेले, राजा दुबे, अभिषेक चतुर्वेदी, अरविंद तिवारी, सुनील पुरोहित, सोनू शुक्ला, राहुल दुबे, प्रफुल्ल शर्मा, शीलू गोस्वामी, गौरव गंगेले, गोविन्द दुबे, गोपाल दुबे, अभिषेक तिवारी  मौजूद रहे, बैठक की अध्यक्षता रामदास शर्मा ने एवं संचालन सुदामा प्रसाद दुबे ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'