इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने शहर के घण्टाघर से आजाद चौक तक निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली
कैडेटड्स द्वारा दोपहिया, चारपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट व सीटबेल्ट के लिए किया गया आग्रह
ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत शहर के घण्टाघर से आजाद चौक तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली, साथ ही यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर के घंटाघर चौराहे और शनिचर चौराहे पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर चालकों को यातायात के प्रति जागरूक किया व नियम भी बताए गये। साथ ही कैडेट्स द्वारा यातायात विभाग के पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न चौराहों पर सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमों के पालन करने की भी अपील की गई। सोमवार को शासन की मंशानुसार यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर के दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा शहर में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता रैली निकाली गई और शहर में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। रैली को महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश चौधरी और प्राचार्य डॉ जे एस तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही समाज को सुधार सकती है। बस उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि वो स्वयं यातायात के नियमों का पालन करें व अपने सगे संबधियों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। क्योंकि आज की युवा पीढी ही कल का भविष्य है, अगर यही पीढ़ी सुधर जाएगी तो निश्चित तौर पर भविष्य की पीढ़ी को सुधारने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य ने कैडेट्स से जागरूकता अभियान में रुचि के साथ हमेशा प्रतिभाग करने व लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने के लिए आव्हान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना बहुत आवश्यक है। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग प्रभारी अंशुल दुबे ने कहा कि सबसे पहले सभी विद्यार्थियों को स्वयं संकल्प लेना होगा कि वो यातायात नियमों का पालन करेंगे, और फिर अन्य लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी करेंगे। प्रो राकेश राजन ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, इससे वाहन चालकों में भी जागरूकता बढ़ेगी और कैडेट्स को भी इस कार्य से प्रोत्साहन मिलेगा। डॉ खुशबू सिद्दीकी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हमारी सुरक्षा की दृष्टि से अतिआवश्यक है। इसलिए सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
शहर में श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई सड़क सुरक्षा रैली के दौरान यातायात पुलिस सहित प्रबंधतंत्र की ओर से प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौधरी व शिक्षकों में ई.मनीष कुमार, प्रो आदित्य मिश्रा, प्रो राकेश राजन, प्रो ब्रजेश पटेरिया, पुष्पेंद्र कुमार, डॉ रामेन्द्र कुमार, डॉ खुशबू सिद्दीकी, एनसीसी प्रभारी अतुल सोनी, प्रो अभिषेक रावत, प्रो शेरबहादुर सिंह, डॉ सल्लन अली, प्रो राहुल चौबे, प्रो प्रदीप कुमार, रोहित रावत, चेलसी जैन, प्रकाश साहू, प्रो श्रीराम कुशवाहा, प्रो प्रदीप गंगेले, प्रो महेंद्र झा, प्रो एकता शर्मा, प्रो नीतू शर्मा, प्रो रीमा यादव, सुमन कुमार, अनुज सेन, भगवानदास कुशवाहा, ब्रजेंद्र आदि उपस्थित रहे। रैली का संचालन जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग प्रभारी अंशुल दुबे द्वारा किया गया।

Today Warta