देश

national

पाली में शान्ति पूर्ण हुआ मतदान, एम एल सी चुनाव में हुआ 85 प्रतिशत मतदान

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

पाली/ललितपुर। पाली कस्बा में बनाए गए एम एल सी चुनाव में नगर पंचायत पाली कार्यालय मतदान केंद्र बनाया गया । केंद्र पर शान्ति पूर्ण हुआ मतदान। मतदान केंद्र पर कुल 86 मतदाताओं को अपना मतदान करना था। मतदान केंद्र पर प्रथम वोट सुबह 8:03 शिक्षक द्वारा डाला गया। मतदान दिन भर शान्ति पूर्ण रूप से रहा। मतदान केंद्र पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मतदान केंद्र पर एवं जगह-जगह मौजूद रहा। पाली क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडे मतदान केंद्र के अन्दर बाहर अपनी नजर बनाए घूमते रहे ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके। मतदान केंद्र चारों तरफ 200 मीटर की दूरी पर सड़क पर बैरियर लगाकर वाहन रोककर पूछताछ कर पैदल ही सड़क पर एवं मतदान केंद्र पर जाने दिया। पाली मतदान केंद्र पर 86 मतदाताओं में से 73 मतदाताओं ने मतदान किया। पाली मतदान केंद्र पर लगभग 85 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी रमेश चंद्र, उपजिलाधिकारी डॉ संतोष कुमार उपाध्याय, पाली क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडे, पाली थाना प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद, गोलू, देवेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद,शालू सहित पुलिस अपने दल-बल सहित मौजूद रहीं। अनिल कुमार श्रीवास्तव लेखपाल, बदन सिंह एवं पोलिंग टीम ने मतदान सम्पन्न कराया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'