देश

national

जय माई क्रिकेट क्लब व मारुति नंदन ने जीते अपने मुकाबले

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

मैच का लुफ्त उठाने सैकड़ों की संख्या में जुटे रहे दर्शक

ललितपुर।भारतीय जनता पार्टी मंडल बार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में कस्बा बार में बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को दो मैच खेले गए जिसमें जय माई क्रिकेेट क्लब व मारुति नंदन ने मैच जीतकर अगले राउंड में जगह बना ली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतेश संज्ञा रहे।मंगलवार को पहला मुकाबला जय माई क्रिकेट क्लब व मां पीतांबरा इलेवन के मध्य खेला गया। मैच का उद्घाटन आशीष रावत ने टॉस करवा कर किया। पहलेेे मैच में जय माई क्रिकट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

बल्लेबाजी करने उतरी पीतांबरा इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही।टीम के कप्तान विक्की राजा 8 रन व दीपक इलाहाबाद 16 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद टीम को मोहम्मद एजाज इलाहाबाद 14 गेंदों में 36 रन और धनंजय यादव इलाहाबाद 11 गेंदों में 19 रन की बदौलत टीम का स्कोर 14 ओवर में 128 रन पर पहुंचाया। पीतांबरा इलेवन ने जय माई क्रिकेट क्लब को 129 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरे जय माई क्रिकेट क्लब के दोनों सलामी बल्लेबाज धनंजय यादव इलाहाबाद की शानदार गेंदबाजी के चलते कुलदीप राजा 6 रन और रविंद्र राजा 3 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन वापस लौट गए। धनंजय यादव ने 3.3 ओवर में 49 रन देकर चार विकेट झटके। इसके बाद रोहित राजा भावनी ने टीम को संभाला उन्होंने मात्र 13 गेंदों में 361.54 के स्ट्राइक रेट से 47 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत के करीब लाकर खड़ा कर दिया। रोमांचक मुकाबले में पारी की आखिरी गेंद पर रोहित राजा भावनी की तूफानी पारी की बदौलत जय माई क्रिकेट क्लब ने 2 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब रोहित राजा भावनी को दिया गया।

वहीं दूसरा मारुति नंदन व हीरो ड्रीम इलेवन के मध्य खेला गया। मारुति नंदन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम के सलामी बल्लेबाज बॉबी राजा 28 गेंदों में 60 रन व अजय खड ओबरा 27 गेंदों में 40 रन की बदौलत है मारुति नंदन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 14 ओवर में 122 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हीरो ड्रीम इलेवन की टीम के खिलाड़ी मारुति नंदन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज बॉबी राजा के सामने पस्त दिखाई दिए। हीरो ड्रीम इलेवन के खिलाड़ी अरुण कबूतरा तालबेहट 31 रन के अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं छू सका। हीरो ड्रीम इलेवन की टीम 10.2 ओवर में मात्र 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मारुति नंदन क्रिकेट क्लब ने 40 रन से मैच जीत लिया।

मारुति नंदन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी बॉबी राजा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। बॉबी राजा ने 28 गेंदों में 60 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट भी झटके।आयोजक हरपाल सिंह सिसोदिया व गुड्डे राजा चौहान ने टूर्नामेंट में आए लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश संज्ञा, जलील खान, भाजयुमो बानपुर मंडल अध्यक्ष अंकित पांचाल, जिला कार्यसमिति सदस्य सुधांशु शर्मा, वीर बुंदेला,प्रिंस बुंदेला, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया, बीपीएल अध्यक्ष गुड्डे राजा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्याण सिंह लोधी,केपी राजा, रोहित गुप्ता, राहुल यादव,डॉ.राजेन्द्र कुशवाहा, पुष्पेंद्र जैन, कमलेश पुरोहित, हेमेंद्र परमार, सतेन्द्र परमार, सेवेन्द्र परमार, राहुल राजा रजपुरा, नरेंद्र सिंह परमार, अभिषेक राजा,विक्की राजा आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया व बीपीएल अध्यक्ष गुड्डे राजा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट में अंपायर का कार्यभार पुष्पेंद्र यादव व बृजेंद्र सिंह चौहान एवं स्कोरर रानू राजा चौहान व कमेंट्री राम लखन यादव द्वारा की गई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'