देश

national

देश पर न्यौछावर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

जिलाधिकारी ने कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने व उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का संदेश दिया

ललितपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में आज दिनांक 30.01.2023 शहीद दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयों में दो मिनट का मौन धारण किया गया, साथ ही कुष्ठरोगियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने व उनसे भेदभाव न करने की शपथ दिलायी गई।  जिलाधिकारी श्री आलोक सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संदेश देते हुए कहा कि हम सभी ललितपुर जनपद के लोग और जिला प्रशासन इस आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगें। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितना जल्दी हो सके खोजने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगें। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेगें। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेगें और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देगें। आप सभी जनपद वासियों से एक और अनुरोध है कि इस बार फरवरी माह से सघन कुष्ठ रोगी खोज एवं निगरानी अभियान 01 माह के लिए चलाया जाना है, जिसके अन्तर्गत घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों को खोजा जायेगा। अतः इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर इस अभियान को सफल बनायें। “हम सब शपथ लेते हैं कि आइए कुष्ठ से लड़े और कुष्ठ को इतिहास बनाए“ इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय ने विकास भवन परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन धारण कर कुष्ठरोगियों से भेदभाव न करने व उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कलैक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, अपर उप जिलाधिकारी एसपी सिंह एवं अनिल कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णुकान्त द्विवेदी, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह एवं विकासभवन सभागार में जिला विकास अधिकारी केएन पाण्डेय, डीसी एनआरएलएम नीरज कुमार श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए एके सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्रवीर यादव, कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'