देश

national

सतवांसा को हराकर मुड़िया सैदपुर सेमीफाइनल में

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ऑलराउंडर राजदीप राजा बने प्लेयर ऑफ द मैच

मड़ावरा/ललितपुर। गढौली कला में जय मां वैष्णो देवी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टर फाइनल में आज मुड़िया और सतवांसा के बीच में बड़ा मुकाबला खेला गया सतवांसा ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की निर्धारित 10 ओवर में ही मात्र अपने 10 विकेट गवांकर 70 रनों का छोटा सा स्कोर खड़ा किया सतवांसा की तरफ से कृष्ण प्रताप सिंह ने 13 रन चाली सिंह ने 13 रनों का योग्यदान दिया। मुड़िया की तरफ से गेंदबाजी में राजदीप राजा ने चार विकेट, इंद्रपाल निरंजन, सौरभ राजा ने दो-दो विकेट लिए 70 रनों के जवाब में मुड़िया की तरफ से राजदीप राजा ने 2 रन  इंद्रपाल निरंजन ने नाबाद 14 रनों की पारी खेली नाबाद नॉट आउट रहे राघवेंद्र कुशवाहा ने 6 रनों की पारी खेली टीम के कप्तान पवन राजा मात्र 6 रन बना सके मुडिया ने 1 ओवर शेष रहते हुए 2 विकेट से मैच को जीता और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के मैदानी एम्पार सुरजन सिंह राजपूत,अखिलेश कुशवाहा, मैच का आंखों देखाहाल कोमेंटर अरविंद पटेल,भगवानदास कुशवाहा,राघवेंद्र राजा ने सुनाया एवं स्कोरिंग अरविंद पटेल लंबरदार ने की।

ऑलराउंडर प्रर्दशन करने पर राजदीप राजा को मैंन ऑफ द मैच चुना गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'