राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार जनजागरण केंद्र मूरत सिंह मेमोरियल विद्यालय में प्रति वर्ष की भांति इस बर्ष भी बसंत पर्व की पावन वेला में पं श्री राम शर्मा जी का आध्यात्मिक जन्मदिवस मनाया गया। गायत्री माता, माँ सरस्वती, पं श्री राम शर्मा व माता भगवती देवी शर्मा के चित्रों के समक्ष जे के सोनी एड (पूर्व बार संघ अध्यक्ष) ने दीप प्रज्वलित कर एवं गणेश प्रसाद साहू जी ने पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रात:कालीन वेला में प्रभातफेरी,प्रार्थना, ध्यान,जप तत्पश्चात एककुण्डीय गायत्री महायज्ञ में विश्व एवं लोक कल्याण के लिए महामृत्युंजय मंत्र द्वारा आहुति दी गयी। सभी गायत्री साधको द्वारा 40 दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिया गया। सायंकालीन वेला में दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे सायंकालीन रामचरित मानस पाठ, गायत्री चालीसा एवं गुरुदेव अमृतवाणी का पाठ किया गया। कार्यक्रम में महिपाल सिंह, गणेश प्रसाद साहू ,देवेंद्र श्रीवास्तव, जे.के.सोनी, मोतीलाल, रामकुमार साहू, प्रभा सिंह, रामकुमारी, रामरति, राजाबेटी, लीला देवी, रामदेवी, आशी, पिंकी, मीरादेवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश नारायण सिसोदिया ने तथा संकल्प महिपाल सिंह एड. द्वारा कराया गया।

Today Warta