देश

national

मनाई गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती

Monday, January 23, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी एकल अभियान द्वारा अंचल कौशांबी में स्वामी विवेकानंद जयंती का कार्यक्रम ओसा के एक महाविद्यालय में दीप प्रज्वलन कर ॐ के उच्चारण के साथ मनाया गया। जिसमे अंचल अध्यक्ष द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरित कहानियों के द्वारा धर्म की रक्षा, राष्ट्र की रक्षा, राष्ट्र भक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य विषय मे बताया गया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि प्रभाग शिक्षा समिति उपाध्यक्षा माता सुनीता निगम द्वारा बताया गया हम सब भारत माता की सन्तान है हमे जाति-पाती, ऊंच-नीच जैसी कुरीतिया को मिटाने का आग्रह किया गया। भाग सचिव पियूष पांडेय द्वारा अंचल समितियो की घोषणा की गयी जसमे अंचल अध्यक्ष हेतु प्रमोद चंद्र केशरवानी का घोषणा किया गया और अंचल के अन्य कई नयी समितियों की घोषणा की गयी। एकल परिचय सम्भाग आरोग्य योजना प्रमुख ज्ञान सिंह द्वारा प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन अंचल उपाध्यक्ष रमाकांत ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरेश कुमार केशरवानी कल्लू पण्डा ने किया। मार्गदर्शन मुकुन्दीलाल ने दिया।कार्यक्रम में भाग प्रशिक्षण प्रमुख राम बहादुर अंचल महिला समिति अध्यक्षा बहन विनीता गुप्ता संच अध्यक्ष पश्चिम शरीरा सुनील केशरवानी व अंचल कौशाम्बी के समस्त कार्यकर्ता,विरक्त कार्यकर्ता समिति बंधु आदि लोग उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'