देश

national

जाखलौन में मनायी गयी प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जयन्ती

Tuesday, January 3, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। कस्बे में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 192 वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने की अपील करते हुए सावित्रीबाई फुले से प्रेरणा ग्रहण करने की अपील की। कार्यक्रम कस्बे की जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व शकुंतला कुशवाहा ने सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा राव फुले और संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक ने सावित्री बाई फुले के जीवन परिचय ओर उनके द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में बालिका शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से ज्योतिवाराव ओर सावित्री बाई फुले के साहित्य को पढऩे पर जोर दिया। शकुंतला कुशवाहा ने बच्चों की शिक्षा और सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा के साथ चलाई जा रही। योजनाओं के बारे में बताया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौन्तेय ने शिक्षा को सभी समस्याओं का निदान बताते हुए सभी लोगों से अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा कक्षा 1 से 8 तक की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था है। इसके साथ साथ सभी विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, बैग, पाठ्य पुस्तकें, जूते मोजे, मध्यान्ह भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई है। ताकि हमारे देश का हर बच्चा शिक्षा प्राप्त करके देश की तरक्की में भागीदार बन सके। कस्बे में तैनात महिला कांस्टेबल ने महिलाओं की लिए जारी हेल्पलाइन के नंबरों को विस्तार से बताया तथा उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बेहद संवेदनशील और जागरूक है महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में जिले की पुलिस संकल्पित है। उरई से आई हुई शांति गौतम, मधु अनुरागी, शिखरचंद्र जैन, पंकज तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, शशि गौतम, मुकेश बबेले, बाबूलाल, पूरन अहिरवार, जितेन्द्र, अमन सन्तोष, कमलेश झा, प्रीतम सिंह, जमुनिया, कैलाश अहिरवार, रामनरेश, राजपाल, शिक्षा चौधरी, कैलाश बाबू और कई ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ अनेकों लोग मौजूद थे। अबाजका के जिलाध्यक्ष शक्ति सिंह अहिरवार ने मंच संचालन किया। अंत में कार्यक्रम की आयोजक नत्थी चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'