देश

national

ट्यूबेल की टंकी व नाली भस्ट,किसान की फसल हो रही बर्बाद

Friday, January 20, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

फोटो-1

सरायअकिल,कौशाम्बी। चायल तहसील के ग्राम शाहीपर मजरा शेखपुर रसूलपुर में बने सरकारी ट्यूबेल की पानी की टंकिया व नालिया पूरी तरह से टूट कर जर्जर हो गई है, जिसकी वजह से नलकूप का सारा पानी किसान के खेतों में बह जाता है। जिससे की पानी भरने से किसान की पूरी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है। जबकि इसकी शिकायत किसान ने विभाग के आलाधिकारी से न जाने कितनी बार कर चुके है,लेकिन विभाग के अधिकारियो को छोड़िये ट्यूबेल के संचालक आपरेटर का भी कोई अता पता नही रहता,वो भी ट्यूबेल की चाभी किसी अपने निजी आदमी को पकड़ाकर रफूचक्कर हो जाते है। जो कभी भी ट्यूबेल की तरफ मुड़कर भी नजर नही आते। जिससे पीड़ित किसान ने एक बार पुन: चायल उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जर्जर हुए ट्यूबेल को ठीक कराने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है,देखना यह है कि इस बार प्रशासन इस पर संज्ञान लेता है या नही।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'