राकेश केशरी
फोटो-2
चायल,कौशाम्बी। चायल तहसील के ग्राम पंचायत कठरा में बना हुआ इंजीनियरिंग कालेज आज भी विकाश कार्यो से काफी दूर है। जिसका निर्माण लगभग 10 वर्षो से भी अधिक हो चुके है,जिसका निर्माण करोडो की लागत से हुआ है और चायल तहसील के ग्राम पंचायत कठरा में ससुर खदेरी नदी के तट पर स्तिथ होने की वजह से आज भी कालेज के पास किसी तरह का कोई भी विकाश नहीं किया गया है,यहाँ तह की आज भी कालेज जाने के लिए कच्चे रास्ते से होकर जाना पड़ता है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की माने तो बरसात के दिनों में कॉलेज तक पहुचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। रोड के निर्माण न होने की वजह से छात्रों को आवागमन में भी काफी परेशानिया होती है और उनको मीलो पैदल चलकर कालेज पहुचना होता है।

Today Warta