राकेश केशरी
कौशाम्बी। सिराथू कस्बें में ओवर ब्रिज के नीचे अतिक्रमण के चलते लोगों का चलना मुहाल होता जा रहा है,वहीं नगर पंचायत सिराथू के अधिशाषी अधिकारी उस अतिक्रमण को हटवाने में लाचार साबित हो रहे हैं। हालांकि वहाँ पर रहने वालों ने अतिक्रमण की कई बार शिकायत नगर पंचायत में की गई, लेकिन कार्रवाई के मामले नकारा साबित हुए। मालूम हो विभिन्न प्रकार के दुकान लगने एवं गाड़ी दोपहिया व चार पहिया के द्वारा अतिक्रमण किया जाता है। स्थिति इतनी बदत्तर हो जाती है कि काफी देर तक लोगों को आपस मे नोकझोंक तक करना पड़ता है। नगर पंचायत सिराथू में बने ओवर ब्रिज के नीचे रेहड़ी पटरी तथा दो पहिया चार पहिया वाहनों द्वारा अतिक्रमण किया जाता है। ओवर ब्रिज के नीचे से लेकर सैनी रोड एवं धाता रोड जहां तक ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है उसके नीचे तमाम दो पहिया चार पहिया गाड़ियों का पार्किंग बना हुआ है तथा जो कुछ अन्य जगह है उस पर यहां के रेहड़ी पटरी वाले ठेला वाले एवं अन्य लोगों द्वारा बीच रास्ते में अपनी दुकान लगाए रहते हैं। बार-बार मना करने के बाद भी वह अपनी दुकान आगे पीछे नहीं कर सकते अगर कोई उनसे यह कहे कि आप अपना ठेला थोड़ा इधर-उधर कर लीजिए तो वह झगड़े पर आमादा हो जाते है। हालांकि इसकी शिकायत कई बार अधिशासी अधिकारी सिराथू को लिखित रूप में दी जा चुकी,लेकिन इसके बाद भी अभी तक कार्रवाई के नाम पर महज दिखावा ही हुआ है। लोगों की माने तो आए दिन अतिक्रमण के चलते स्कूली वाहन तथा अन्य वाहन या सरकारी वाहन किसी प्रकार के कोई अपने मरीज को लेकर अगर वह ओवर ब्रिज के नीचे से टर्न करना चाहता है तो वह नहीं कर सकता बड़ी-बड़ी गुमटी रखकर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इन सबके बीच अधिशासी अधिकारी द्वारा कार्रवाई के नाम पर महज उनकी लाचारगी दिखती है।

Today Warta