देश

national

पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला,पति व सास पर केस दर्ज

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर के एक युवक ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली है। पहली पत्नी जब ससुराल पहुंची तो पति के कमरे में दूसरी औरत देख चकित रह गई। पूछने पर पता चला की वह उसकी सौतन है। पति से विरोध जताने पर महिला की पिटाई की गई। पीड़ित ने करारी थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति सहित सास के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के पाराहसनपुर की रहने वाली महिला की शादी 6 साल पहले गुवारा तैयबपुर निवासी गुलाम रसूल उर्फ साकिब पुत्र मरहूम रहीम बक्श से हुई थी। किसी बात से नाराज होकर महिला अपने मायके चली गई। वह करीब एक महीने ससुराल नहीं आई। एक माह बाद वह जब ससुराल लौटी तो उसके कमरे में दूसरी महिला बैठी थी। पत्नी ने बताया कि महिला को कमरे से बाहर निकालने की कोशिश की तो विवाद हो गया। इसी बीच साकिब आ गया और मारपीट कर मुझे बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने अपने मायके पक्ष के साथ करारी थाने में तहरीर देकर पति व सास के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर करारी सीबी मौर्या ने बताया, पीड़ित महिला की तहरीर लेकर केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'