देश

national

साइबर सेल के पास होगा एटीएम के हर बूथ का आइडी नंबर

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। जनपद में बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार पहल कर रही है। जनपद के सभी बैंकों से एटीएम का आइडी नंबर पुलिस अधीक्षक ने मांगा है और अब साइबर क्राइम सेल के पास सभी एटीएम का नंबर होगा। जालसाजी होते ही पुलिस बैंक का चक्कर लगाने की बजाय संबंधित एटीएम का सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच करेगी। इसके अलावा पुलिस कुछ और भी साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कार्य कर रही है। पहले बैंकों में रुपया जमा करने के बाद लोग यह समझ लेते थे कि अब उनका रुपया सुरक्षित हो चुका है। लेकिन हाल के दिनों में पासबुक,एटीएम,चेक बुक पास में होने के बावजूद भी आपका पैसा बैंकों में सुरक्षित नहीं हैं और आपके खाते से चंद मिनट में रुपये निकासी हो जा रही है। जनपद में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर पुलिस विभाग लगातार कार्य कर रहा है। लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए एक तरफ जागरुक कर रहा है तो दूसरी तरफ साइबर अपराधियों को अपने शिकंजा में लेने के लिए कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक से उनके एटीएम का आइडी नंबर की मांग की। साथ ही सभी ब्रांच के ईमेल आइडी व शाखा प्रबंधक का वाट्सएप नंबर भी मांगा है। मोबाइल नंबर मिलने के बाद सभी शाखा प्रबंधक का नंबर साइबर अपराध सेल के वाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया जाएगा। अगर पुलिस या बैंक अपनी शिकायत लेकर ग्राहक पहुंचता है,तो तत्काल अब उस ग्रुप में ग्राहक के डिटेल को डालना होगा, जिसके बाद एंटी फ्राड की टीम कार्य करना शुरू कर देगी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'