सुदामा सिंह पटेल
खड्डा/कुशीनगर- जनपद के विकासखंड बिशनपुरा के ग्राम पंचायत जटहां बाजार में चौपाल लगाकर ग्राम प्रधान व थानाध्यक्ष जटहां बाजार के द्वारा ग्राम वासियों को जागृत करते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा किया गया। बताते चलें कि ग्राम पंचायत जटहां बाजार में आज दिनांक 29 जनवरी 2023 दिन रविवार को ग्राम चौपाल लगाया गया जिसमें थानाध्यक्ष जटहां बाजार राजकुमार एवं ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा के द्वारा केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए लोगों को जागरूक किया गया जिसमें गांव के वरिष्ठ नागरिकों सहित लगभग हजारों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

Today Warta