देश

national

बन्द कमरे से सिपाही की पत्नी का शव मिला

Sunday, January 29, 2023

/ by Today Warta



सुदामा सिंह पटेल

विभागीय खौफ पैदा होने के चलते सिपाही ने किया था शादी...

कुशीनगर :जनपद में तीन माह पूर्व विभागीय कारवाही के डर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पहल पर गैर विरादरी की लड़की से शादी करने वाले सिपाही की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बन्द कमरे में मिला है ऐसे में हत्या की आशंका जतायी जा रही है कि सिपाही ने अपनी पत्नी को अपने जिन्दगी से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी है यह है कि यह शादी सिपाही द्वारा किये गये कुकर्म के बाद विभागीय कार्रवाही के खौफ से मजबूरन किया गया था। हालांकि मृतका के परिजन युवती की हत्या का आरोप सीधे सिपाही पर लगा रहे है उनका आरोप है कि सिपाही आए दिन उसको मारता व पीटता था और उसे अपनी जिन्दगी से हटाने का भी धमकी देता था जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए पिछले साल सिपाही का मृतका से परिचय हुआ था उस समय पर सिपाही कसया थाने पर तैनात था।

सिपाही ने अपनी प्रेमिका से शादी का आश्वासन दिया जिसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बताया जाता है कि सिपाही हेतिमपुर में किराए का मकान लिया था और एक साल तक दोनों एक साथ रहे नवम्बर के माह में सिपाही ने अपनी प्रेमिका को किनारे करने लगा तब उसने 23 नवम्बर 2022 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मिलकर अपनी आप बिती बताई तथा न्याय की गुहार लगाई। मामले को गम्भीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने शादी का आश्वासन दिया जिस पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने सिपाही को फटकार लगाते हुए मामले को हर हाल में निपटने का निर्देश दिया। इसके बाद सिपाही ने एक मंदिर में उससे शादीकर लिया और फिर दोनो साथ रहने लगे लेकिन अचानक बुधवार को शाम सिपाही की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में बन्द कमरे मे शव मिल गया पुलिस द्वारा सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने सिपाही पर हत्या का आरोप लगाया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'