देश

national

दो बच्चों की मां अपने पति को छोड़ प्रेमी से रचाई शादी

Sunday, January 29, 2023

/ by Today Warta



सुदामा सिंह पटेल

कुशीनगर : जनपद के थाना क्षेत्र जटहां बाजार के एक ग्राम सभा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया बतातें चलें कि एक महिला की शादी थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर वर्ष 2015 में हुई थी इसी बीच महिला को गांव के ही एक व्यक्ति से प्यार हो गया जब वह बाहर चला गया तो उससे एक पुत्र पैदा पैदा हुआ। इस बात की जानकारी जब उसके पति को हुई तो वह बाहर से घर आया और थाने पर नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। लेकिन उसकी पत्नी अपनी बातों पर अड़ी रही और पति पर दहेज उत्पीड़न की मुकदमा स्थानीय थाना पर कर दी आज भी न्यायालय में मुकदमा चल रही है । इसी बीच महिला ने 27 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार को नौरंगिया के एक मंदिर में धूमधाम से हिन्दू रीति रिवाज से दूसरी शादी कर ली जिसकी वीडियो गांव के एक युवक द्वारा बना लिया गया जिसमें वह गाली देती नजर आ रही है यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है सूचना के बाद पहुंची 112 नंबर पुलिस ने फोटो ग्राफ लेकर जांच में जुटी हुई हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'