राकेश केशरी
करारी रोड पर चोरों ने घटना को दिया अंजाम
कौशाम्बी। मंझनपुर कस्बे में करारी रोड स्थित तालाब के सामने एक कपड़ा शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया। शोरूम के पीछे लगे दरवाजे के बगल सेंध काटकर अंदर दाखिल हुए चोरों ने करीब छह लाख रुपये के कीमती कपड़े व अन्य सामग्री उठा ले गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शमसाबाद निवासी अतुल कुमार पुत्र स्व0 कैलाश बाबू ने राहुल कलेक्शन के नाम से करारी रोड पर कपड़े का शोरूम खोला है। रविवार की रात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंधमारी की और दुकान के अंदर घुसकर खंगाला। चोरों ने दुकान में रखे कीमती कपड़े, जींस, टी-शर्ट, गाउन, बेबीशूट, सीसीटीवी का डीवीआर समेत करीब छह लाख के अन्य सामान उठा ले गए। सोमवार की सुबह करीब साढ़े साढ़े नौ बजे राहुल शोरूम पहुंचे। वह शटर खोलकर जैसे ही अंदर घुसे, पीछे की दीवार में सेंध दिखाई दी। इससे उनके होश उड़ गए। देखा तो वहां से कपड़े गायब थे। सीसीटीवी का डीवीआर भी नहीं मिला। डीवीआर गायब देखा तो वह और भी परेशान हो गए। आनन-फानन उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।


Today Warta