देश

national

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी, फतेहपुर और रायबरेली में दर्ज हैं सोहेल पर 15 से अधिक मुकदमे

छह-सात लोगों का इनका है गैंग, पशुओं की करते हैं तस्करी

कौशाम्बी। पिपरी पुलिस व एसओजी टीम की सोमवार की भोर में पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली गली। इससे वह घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चायल में भर्ती कराया गया। बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उस पर कौशाम्बी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। कुछ दिन पहले पिपरी क्षेत्र में कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। बदमाश कार छोड़कर फरार हो गए थे। एसपी ने टीम गठित कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। दो दिन पहले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ की गई तो सुहेल पुत्र नवाब निवासी एलई, खागा फतेहपुर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। इस बीच उसकी लोकेशन पुलिस को पिपरी क्षेत्र में मिली। जानकारी होने पर एसओजी टीम भी सक्रिय हो गई। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ सोमवार भोर लगभग पौने चार बजे गिरिया खालसा में घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर उन पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सोहेल के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिरकर तड़पने गया। इस बीच उसके दो साथ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इनका छह-सात लोगों का गैंग है। जो रात में पशुओं की चोरी करके तस्करी करते हैं। बताया कि अब तक तीन बदमाश पकड़े जा चुके हैं। सोहेल के खिलाफ कौशांबी में छह, फतेहपुर में दो, रायबरेली में पांच पशु चोरी, तस्करी, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम व गैंगस्टर समेत १८-१९ मुकदमे दर्ज हैं। खागा से वांछित भी है। गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है।

जानकारी देने वालों पर नहीं है पुलिस की नजर

फतेहपुर से आने वाले आरोपित चायल क्षेत्र में मवेशियों की चोरी करते हैं। इनके तार स्थानीय लोगों से जुड़े हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी जानकारी पिपरी पुलिस को दी। इसके बाद भी पुलिस इन चोरों के स्थानीय स्रोतों को नहीं खोज रही है। न तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। ऐसे में चोरों का नेटवर्क बरकरार है। कहा जा रहा है कि वह जेल से छूटने के बाद इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'