देश

national

घर में घुसकर दबंगों ने मां-बेटी को पीटा,पुलिस ने दो पर की कार्रवाई

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। पंइसा के मोगरी कडा गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटी को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। मोगरी कडा निवासी चंद्रपाल का सोमवार की सुबह पड़ोसी मोतीलाल से घर के पास स्थित एक जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर चंद्रपाल की पत्नी कलावती व बेटी प्रीतमा को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आस-पड़ोस के लोगों ने जानकारी पर बीच बचाव कर मामला शांत कराया। चंद्रपाल ने घटना की तहरीर थाना प्रभारी विनोद सिंह को दी। पुलिस ने जख्मी मां-बेटी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में भर्ती कराया है। घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मोतीलाल व बीरन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'