इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ला के खसन क्रिकेट ग्राउंड में स्व.बृजलाल सिंह (पटवारीजी) की पुण्यस्मृति में श्रीबजरंग क्रिकेट क्लब द्वारा तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबला रमेशरा और आलापुर टीम के मध्य खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। सुबह से ही खसन ग्राउंड में दर्शकों की भीड़ इक_ा होने लगी थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गंधर्व सिंह लोधी बाबूजी रहे तो वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रधान रमेशरा रघुवीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य जमुना प्रसाद विश्वकर्मा, रामरक्षपाल सिंह रमेशरा, जयराम सिंह गोगला, पूर्व प्रधान इंद्रपाल सिंह जी रहे। टूर्नामेंट के समापनकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता गंधर्व सिंह लोधी ने सबसे पहले स्व.बृजलाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद दोनों टीमों के खिलाडिय़ों का परिचय लिया। इसके बाद टॉस फेंका गया और मैच की शुरुआत की गई। रमेशरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और आलापुर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। जैसे ही आलापुर के खिलाड़ी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। टीम की शुरुआत काफी शानदार रही आलापुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए और रमेशरा की टीम को इस टूर्नामेंट जीतने के लिए 145 रन का लक्ष्य रखा 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है रमेशरा की टीम की शुरुआत ही खराब रही और उसके तीन विकेट बहुत जल्द ही गिर चुके थे। इसके बाद मैच में कुछ रोमांच देखने को मिला। लेकिन खिलाड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और अंतत: 12 ओवर में रमेशरा की टीम मात्र 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार से आलापुर की टीम ने बिल्ला क्रिकेट टूर्नामेंट 63 रनों से अपने नाम किया विजेता, एवं उप विजेता टीम को अतिथियों द्वारा पुरस्कार राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले राजेंद्र सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया तथा अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले, जितेंद्र राजपूत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच का आंखों देखा हाल डा.राहुल राजपूत, शैलूराजा पाह ने सुनाया। मैच के अंपायर की भूमिका जयपाल सिंह और अवतार सिंह ने की। स्कोरर प्रवेंद्र सिंह, सुग्रीम सिंह रहे। मंच का सफल संचालन पुष्पेंद्र राजपूत बिल्ला ने किया। क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में ग्राम प्रधान कुमार गौरव सिंह, महाराज सिंह (आचार्यजी) महेश, सिंह (अध्यक्ष), अरविंद सिंह मिथुन सिंह, (उपाध्यक्ष) डा.राहुल राजपूत, जयपाल सिंह (कोषाध्यक्ष), सुग्रीम सिंह, रविंद्र सिंह, अवतार सिंह, नीरज सिंह, महेंद्र सिंह, (टेंट हाउस) अवीर सिंह, भगवत केवट, शिशुपाल सिंह, रविंद्र, (साउंड सर्विस) अभिषेक राजपूत (साउंड सर्विस) राजेश, देशराज सिंह, प्रमोद सिंह, (कप्तान) विक्रम सिंह, (उपकप्तान) नरेश सिंह, चरण सिंह, मोहन सिंह, रोहित सिंह, जगदीश प्रसाद केवट, सुग्रीम सिंह, अमित सिंह, उपेंद्र सिंह, सुनील सिंह, जागवेंद्र सिंह का भरपूर सहयोग रहा।

Today Warta