राकेश केशरी
कौशाम्बी। कडाधाम थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में वन माफिया सक्रिय हैं। हरे पेड़ों पर इनके कुल्हाड़े बेखौफ चटक रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इन पर नकेल नहीं लगा पा रहे हैं जिससे क्षेत्र की हरियाली खत्म होती जा रही है। क्षेत्र के अलीपुरजीता, दरियापुर जीता,सांतों,औरेनी,अंबाई आदि गांवों में रात.दिन हरे पेड़ों का सीना चाक किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो हरियाली नष्ट करने की एवज में वन माफिया जिम्मेदार विभाग में सुविधा शुल्क पहुंचा रहे हैं,जिसके चलते उनकी ओर कोई देखता तक नहीं कार्रवाई तो दूर की बात है। इस बाबत उप प्रभागीय वनाधिकारी का कहना है कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। अवैध कटान पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। लेकिन उनकी कार्रवाही सिर्फ जबानी बन कर रह जाती हैं। क्षेंत्रीय लोगो ने जिलाधिकारी से हरियाली पर ग्रहण लगानें वालों के विरुद्व कार्रवाही करायें जानें की मांग किया हैं।

Today Warta