देश

national

चायल चौकी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन जोरो पर

Monday, January 2, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

चायल,कौशाम्बी।ह्णपिपरी थाना क्षेत्र के चायल चैकी अन्तर्गत खनन माफियाओं का वर्चस्व कायम है। खनन माफिया राजस्व विभाग व प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। प्रति दिन प्रतिबंधित जेसीबी का उपयोग कर उपजाऊ खेतों की मिट्टी निकलवाकर मार्केट में जरूरतमंद लोगों को धड़ल्ले से सप्लाई कर अच्छी- खासी रकम अर्जित कर रहे हैं। क्षेत्र में हो रहे मिट्टी खनन के बारे में ग्रामीण लोगों ने राजस्व विभाग व प्रशासन को अवगत भी कराया लेकिन उसके बावजूद भी अवैध खनन नही रुक रहा है। क्षेत्र में मिट्टी खनन का कारोबार जिससे यह साबित हो रहा है खनन माफियाओं के आगे राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन भी है लाचार है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'