देश

national

पूर्व विधायक के बेटे के घर हुई तोड़फोड़, दहशत

Sunday, January 22, 2023

/ by Today Warta

कमल सिंह

देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव का मामला, सीसीटीवी कैमरा समेत कई उपकरण भी तोड़े 

बांदा। पूर्व विधायक के बेटे के घर घुसे दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की। ट्रैक्टर, ट्राली, कल्टीवेटर समेत अन्य सामान तोड़कर तहस-नहस कर दिया। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़कर तहस-नहस कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से पूछतांछ भी की। लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

गुरेह गांव निवासी पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह के पुत्र अवधेश कुमार सिंह ने कोतवाली प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 जनवरी की रात वह निमंत्रण में चले गए थे। रात को उनके घर पर घुसे दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की। चक्की घर में रहने वाले रामखेलावन यादव उर्फ जूजू को डरा धमकाकर भगा दिया। चक्की घर में लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले। ट्रैक्टर का डीजल पाइप तोड़कर फैला दिया गया। चक्की में रखी गुल्लक का ताला टूटा पड़ा हुआ था और उसमें रखे करीब ढाई हजार रुपए गायब थे। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने परिवार के ही कुछ लोगों को देखा है। अवधेश सिंह ने बताया कि उनकी परिवार के ही एक व्यक्ति से रंजिश चल रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। शिवकुमार सिंह के फाटक व उसके खेत में लगे मोबाइल टावर में चोरी की घटना हुई थी, लेकिन उसका कोई चश्मदीद नहीं था। उसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'