राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान ने जनपद के कृषकों को सूचित किया है कि माइक्रोइरीगेशन योजनान्तर्गत यदि आप द्वारा उद्यान विभाग के पोर्टल पर स्प्रिंकलर सिस्टम, रेनगन, ड्रिप, मिनी, माइक्रो स्प्रिंकलर हेतु आवेदन किया हो तो 05 फरवरी 2023 तक समस्त औपचारिकताऐं पूर्ण कर (किसान पावती पर दर्ज फर्म से कुटेशन/आगणन व ले-आउट अपलोड कराकर) पत्रावली कार्यालय में जमा करें ताकि पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर योजनान्तर्गत लक्ष्यों के सापेक्ष स्वीकृति पत्र जारी कर किया जा सके। इस योजनान्तर्गत खेत तालाब, आकांक्षात्मक विकास खण्ड मड़ावरा तथा अटल भूजल से संबंधित ग्रामों के कृषकों को वरीयता प्रदान की जायेगी।

Today Warta