नई दिल्ली। 6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा ने शनिवार को टेनिस से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि दुबई का हळअ 1000 इवेंट उनका आखिरी टूनार्मेंट होगा। इसके बाद वे संन्यास ले लेंगी। सानिया ने तीन बार विमेंस डबल्स का ग्रैंड स्लैम और तीन बार मिक्स डबल्स का खिताब अपने नाम किया है। वे इस महीने आॅस्ट्रेलिया ओपन के डबल्स में भाग लेंगी। सानिया मिर्जा ने 2009 में आॅस्ट्रेलियन ओपन में मिक्स डबल्स का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 2012 में फ्रेंच ओपन में भी मिक्स डबल्स का खिताब अपने नाम किया। वहीं, विमेंस डबल्स का पहला खिताब उन्होंने विंबलडन में 2015 में जीता।
इसी साल उन्होंने वर ओपन भी अपने नाम किया। विमेंस डबल्स में तीसरा ग्रैंड स्लैम उन्होंने 2016 में आॅस्ट्रेलियन ओपन में जीता था, जबकि मिक्स्ड डबल्स का तीसरा ग्रैंड स्लैम 2014 में वर ओन में जीता। वहीं 2011 में फ्रेंच ओपन के विमेंस डबल्स में रनरअप रही थीं। सानिया मिर्जा ने पिछले साल भी सन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में चोट की वजह से उन्होंने अपना ऐलान वापस ले लिया था। उन्होंने टेनिस की वेसाइट ६३ं३ील्लल्ल्र२.ूङ्मे को इंटरव्यू में कहा, 'मैं नहीं चाहती थी कि मैं चोट की वजह से टेनिस से दूर हूं। इसलिए मैनें ट्रेनिंग शुरू की और सन्यास के फैसले को वापस ले लिया।' सानिया मिर्जा की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ हुई है। पिछले साल नवंबर महीने में शोएब मलिक से तलाक की खबरें आई थीं। हालांकि, उन दोनों की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया था। बाद में सानिया ने शोएब मलिक के साथ एक फोटो भी शेयर किया। सानिया मिर्जा ने हैदराबाद और दुबई में अपनी एकेडमी चलाएंगी। उन्होंने कहा कि वे 10 साल से दुबई में रह रही हैं। ऐसे में वह दुबई और हैदराबाद में एकेडमी खोलकर अपना अनुभव साझा करेंगी।

Today Warta