देश

national

बेसहारा गोवंश फसलें कर रहे बर्बाद, गली में मचाते हैं उत्पात

Friday, January 6, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

सिराथू,कौशाम्बी। देहात क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गोवंश से किसानों को परेशानी हो रही है। वे न केवल फसल बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि गलियों में उनके उत्पात मचाने से लोग चोटिल हो रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से बेसहारा गोवंश से निजात दिलाने की मांग की है। कुछ किसानों ने बताया कि उन्हें रातभर बेसहारा गोवंश से फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। किसान एक-दूसरे पर बेसहारा गोवंश को खेतों में घुसाने का आरोप लगाते हैं। इसे लेकर किसानों में कई बार मार-पिटाई तक की नौबत आ जाती है। कडा व सिराथू खण्ड विकास अधिकारियो का कहना है कि ग्राम पंचायतों के सहयोग के बिना बेसहारा गोवंश से निजात पाना मुश्किल है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'