देश

national

जनपद के सीएचसी व पीएचसी खुद बीमार,मरीज परेशान

Monday, January 9, 2023

/ by Today Warta




आलोक मिश्रा

सीएचसी कनैली में परमानेंट स्टाफ १९,सुविधाएं नदारत

सरायअकिल,कौशाम्बी। सीएचसी कनैली में रेडियोलॉजिस्ट, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, गायनी सर्जन के ना होने से मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जबकि अल्ट्रासाउंड मशीन भी लगी हुई है,लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के ना होने से वह भी कई वर्षों से बंद पड़ी हुई है। अस्पताल में ४२ बेड आॅक्सीजन मशीन के साथ रेडी पोजीशन पर हैं। कोविड-१९ की जांच प्रतिदिन होती है। ओपीडी में नए मरीजों की संख्या लगभग ८० से १५० प्रतिदिन रहती है। पुराने मरीज लगभग १०० के आस पास हो जाते हैं। महिला रोग विशेषज्ञ के ना होने से मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

पीएचसी नेवादा में परमानेंट स्टाफ कुल १० हैं। संविदा स्टाफ की कुल संख्या २५ है। परमानेंट तीन डाक्टर डा० ललित सिंह,डा० विजेता सिंह व डा० शशांक की तैनाती है। सोमवार को दोपहर १२ बजे पड़ताल के दौरान संविदा पर तैनात डाक्टर रमेश मरीजों को देख रहे थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० ललित कुमार सिंह नेवादा ब्लाक में आयोजित चायल विधायक के कार्यक्रम में व्यस्त रहे। डा० शशांक,डा० विजेता, फार्मासिस्ट राजू लाल नदारद रहे। अस्पताल में इन दिनों लगभग ८०-१०० मरीजों की ओपीडी की जा रही है। अस्पताल में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० ललित सिंह ने बताया कि यहां विशेषज्ञ डाक्टर की पोस्ट ही नहीं है,इस वजह से तैनाती नहीं है। सीएचसी सराय अकिल में ५ पुरुष व दो महिला चिकित्सक है। सभी मौजूद मिले। ७ स्टाफ नर्स है। प्रतिदिन दो सौ मरीजों की ओपीडी होती है। अस्पताल में जनरेटर, पानी, मौजूद है। डिलेवरी प्रतिदिन ४ से ५ होती है।

अस्पताल में इन डॉक्टरों की है,कमी

सर्जन २, हड्डी रोग ३, रेडियोलाजिस्ट ४, गैनको सर्जन महिला अल्ट्रासाउंड मशीन नही है। डिजिटल एक्सरे में सिर्फ एक्सरे टेक्नीशियन है। चिकित्साधिकारी मो० सऊद ने बताया कि हमारे यहां दवा प्रयाप्त मात्रा में है।



 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'