राकेश केशरी
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर १२ शहीद सोहनलाल नगर और वार्ड नंबर १३ अटल बिहारी बाजपेई नगर (समदा) चैराहे पर जल रहे अलाव में चंद पैसों के लालच में सूखी लकड़िया न भेजकर गीली लकड़िया भेजी जा रही हैं,जिससे लकड़िया जलती नहीं है,राहगीर और नगर के निवासी ठंड से काप रहे हैं लेकिन नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के चंद पैसों के लालच में सूखी लकड़िया नहीं भेजी जा रही है। गीली लकड़िया भेज देते हैं जिससे गीली लकड़िया जलती नहीं है,दूर दराज से राहगीर अलाव के पास आते हैं,लकड़ी न जलते हुए देखकर ठंड से कांपते हुए चले जाते हैं। जबकि शासन से आदेश है की अलाव में जलने के लिए सूखी लकड़ियां भेजी जाए लेकिन नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के मनमानी के चलते और चंद पैसों के लालच में अलाव में जलने के लिए गीली लकड़िया भेजी जा रही है।

Today Warta