देश

national

डीएम व एसपी ने पंइसा व थाना सैनी में सुनी जनशिकायतें

Saturday, January 14, 2023

/ by Today Warta




राकेश केशरी

राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के दिये निर्देश

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मो० पंइसा व थाना सैनी में जनशिकायतो को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिये। थाना मो0 पइसा में कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 2 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया एवं  शेष 2 शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार थाना सैनी में कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें सभी 3  शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'