राकेश केशरी
कौशाम्बी। शासन के सख्त आदेशो के बावजूद फसलो को नुकसान पहुचाने वाले आवारा पशुओ से किसानों को राहत नही मिल पा रही है। जिसके खेतो की फसलों को आवारा पशु लगातार नुकसान पहुचा रहे है। नगर पालिका परिषद भरवारी के सिंघिया व टीकरडीह में आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है,आवारा पशु खेतो को लगातार नुकसान पहचा रहे है। नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है और गौशालाओ में भेजा जा रहा है। उसके बावजूद आवारा पशुओ की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वरिष्ठ वाणिज्य कर अधिवक्ता राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आवारा पशुओं के चलते किसानों को खेतों में लगी फसलो को चर जाने से नुकसान हो रहा है। यहां तक कि आवारा पशु हमारे खेतो में भी नुकसान पहुचा रहे है और प्रशासन आंख मूंदकर धृतराष्ट्र बनकर बैठा हुआ है। गाव के किसानों द्वारा नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों से शिकायत के बावजूद आवारा पशुओ को पकड़ा नही जा रहा है, जिसके चलते किसान बहुत परेशान है, वही जब नगर पालिका परिषद के अघिशाषी अधिकारी से बात की गई तो बताया कि कर्मचारियों द्वारा लगातार आवारा पशुओ को पकड़ कर गोशाला पहुचाया जा रहा है।
हाइवे पर गोवंशों की भीड़ से हादसा होने का डर,प्रशासन मूकदर्शक,
प्रदेश सरकार के सख्त आदेशो के बावजूद गोवंशों को गोशालाओं में शरण नही मिल पा रही है। जिसके चलते हाइवे पर गोवंशों के कारण हादसा होता रहता है।नगर पालिका परिषद भरवारी के रसूल पुर गिरसा चैराहे पर सैकड़ो की संख्या में शाम होते ही गोवंश आ जाते है और इकट्ठा होकर खड़े हो जाते है। जिसके चलते बाइक और कार सवारों से आये दिन टकरा जाते है और घायल हो जाते है। लेकिन नगर पालिका परिषद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

Today Warta