राकेश केशरी
कौशाम्बी। उप कृषि निदेशक उदयभान सिंह गौतम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र लाभार्थी कृषकों को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के भुगतान की धनराशि पी0एम0 किसान के पोर्टल पर फीड बैंक खाते के स्थान पर न होकर आधार की फीडिंग के आधार पर होगा। उन्होंने समस्त पात्र लाभार्थियों को सूचित किया है कि माह अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 की आने वाली 13 वीं किस्त प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार संशोधन केन्द्र पर जाकर अपने आधार को मो0नं0 से जुड़वायें, एवं ई-केवाईसी करायें। उन्होंने बताया कि जिन कृषको द्वारा अभी तक भूमि का अंकन नही कराया गया है, वह भी अपनी भूमि का अंकन कृषि विभाग एवं कृषि के क्षेत्रीय कर्मचारियों से मिल कर लेखपाल द्वारा सत्यापित खतौनी व स्वहस्ताक्षरित आधार जमा कर भूलेख अंकन अवश्य करा लें। जिन लाभार्थी कृषकों द्वारा ई-केवाईसी व भूमि का अंकन नहीं कराया जायेंगा, उनको प्राप्त होने वाली 13 वीं किश्त व अन्य आने वाली समस्त किश्तें भारत सरकार द्वारा रोक दिया जायेगा, जिसका उत्तरदायित्व सम्बन्धित लाभार्थी का होगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि अभी तक जनपद के पात्र लाभार्थी 218621 में से 145019 लाभार्थियों द्वारा ई-केवाईसी कराया गया है, जबकि 73602 लाभार्थियों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराया गया है।

Today Warta