राकेश केशरी
जनपद में 11 मतदेय स्थल/मतदान केन्द बनाये गये
कौशाम्बी। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा उदयन सभागार में इलाहाबाद-झॉसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2022 मतदेय स्थल से सम्बन्धित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इलाहाबाद-झॉसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2022 के निर्वाचन कार्यक्रम को घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 5 जनवरी, नाम निर्देशन की अन्तिम तिथि 12 जनवरी, नाम निर्देशनों की जॉच 13 जनवरी, नाम वापसी के लिए अन्तिम तिथि १६ जनवरी, मतदान ३० जनवरी को प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक तथा 2 फरवरी 2023 को मतगणना की जायेगी। बैठक में बताया गया कि इलाहाबाद-झॉसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए जनपद में कुल 11 मतदेय स्थल (मतदान केन्द्र)-कार्यालय क्षेत्र पंचायत चायल, कार्यालय क्षेत्र पंचायत नेवादा, सरदार पटेल उ0मा0वि0 सरॉय अकिल, कार्यालय क्षेत्र पंचायत मूरतगंज, नेशनल इण्टर कॉलेज भरवारी, कार्यालय क्षेत्र पंचायत सिराथू, कार्यालय नगर पंचायत अझुवा, एस0ए0बी0 इण्टर कॉलेज सैनी, श्री दुर्गा देवी इण्टर कॉलेज ओसा, कार्यालय क्षेत्र पंचायत सरसवॉ एवं कार्यालय क्षेत्र पंचायत कौशाम्बी बनाये गये हैं तथा जनपद में कुल 1407 मतदाता हैं, जिसमें 1169 पुरूष व 238 महिला मतदाता शामिल है। 29 जनवरी 2023 को उदयन सभागार से पोलिंग पार्टियॉ रवाना होंगी। पेंशन व पारिवारिक लाभ के लाभार्थी,बैंक खाते को आधार से लिंक करायें कौशाम्बी। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि शासन द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत आधार आधारित भुगतान प्रणाली अपनाये जाने के निर्देश निर्गत करते हुए 15 फरवरी 2023 तक शत-प्रतिशत आधार सीडिंग कराये जाने एवं फरवरी 2023 से आधार आधारित भुगतान प्रणाली की अपेक्षा की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी अपने बैंक में सम्पर्क कर अपने खाते में के0वाई0सी0 कराते हुए आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से अवश्य लिंक करा लें, जिससे पात्र लाभार्थियों को आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से भुगतान किया जा सकें। आधार बैंक खाते से लिंक न होने से योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।


Today Warta