देश

national

सर्दी के मौसम में सब्जियों का बाजार गर्म

Friday, January 6, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

चायल,कौशाम्बी। सर्दी के मौसम में सब्जियों का बाजार गर्म है। इस मौसम में हरी सब्जियां सस्ती होने लगती हैं लेकिन इस बार यह कहानी बिल्कुल उलट है। सब्जियों के दाम कम होने की बजाए बढ़ गए हैं। गोभी, पालक के अलावा टमाटर, गाजर, प्याज और अन्य सब्जियों की कीमतों में गिरावट नहीं आ रही है। लिहाजा ग्राहकों की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ रही है। बेतहाशा वृद्धि से लोगों के घरों का बजट गड़बड़ा गया है। सब्जियों में बढ़ती महंगाई से लोग परेशान हैं। ठंड के सीजन में सब्जियों की कीमतें घट जाती हैं। खरीदार सस्ती सब्जियों खरीद पाते हैं। यही वजह है कि लोग ठंड के सीजन का इंतजार करते हैं। दुकानदारों की माने तो कोहरा छाने से अधिकांश सब्जियों की लताएं सड़ गई हैं। इसके कारण सब्जियों के पैदावार पर खासा असर पड़ा है, उसका खामियाजा पहले किसानों को और अब ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है। आपूर्ति कम होने व ग्राहकों की डिमांड बढ़ने से कीमतें आसमान छू रही हैं। महंगी सब्जियां बिकने की वजह से इससे आम लोगों का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने से लोग मौसमी सब्जी का स्वाद नहीं ले पा रहे हैं। बैंगन, टमाटर, कद्दू, फूलगोभी, पत्तागोभी आदि काफी महंगे बिक रहे हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'