इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'
ललितपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र का हवाला देते हुए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक खण्ड क्षेत्र का निर्वाचन 2023 में आयोग द्वारा एस.वी.एस. रंगा राव आई.ए.एस. यूपी : 2001 को प्रेक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक के जनपद प्रवास की अवधि में लाइजनिंग के दायित्व का निर्वाह्न करने के लिए जिला आबकारी अधिकारी विजय सिद्धांत मो.नं. 9454465678 को तत्काल प्रभाव से नियुक्त करते हुये निर्देशित किया गया है कि प्रेक्षक के आगमन की अवधि से उनके साथ विभागीय स्टेनोग्राफर सहित लाइजनिंग सम्बन्धित सभी दायित्वों का निर्वाह्न सजगता व निष्ठापूर्वक सम्पादित करें।

Today Warta