देश

national

आठ मतदान केन्द्रों का हुआ अनुमोदन

Friday, January 13, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'

ललितपुर। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन 12 जनवरी के द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2023 के इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद में समाहित कुछ 8 मतदान स्थलों के भेजे गये प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। इसके अनुसार तहसील तालबेहट में 134 तहसील भवन, 135 इण्टर कॉलेज भवन बांसी, ललितपुर तहसील में 136 तहसील भवन ललितपुर, पाली तहसील में 137 नगर पंचायत कार्यालय पाली व 141 प्राथमिक विद्यालय नाराहट, महरौनी में 138 तहसील भवन महरौनी व 139 प्राथमिक विद्यालय गुढ़ा व मड़ावरा में 140 विकास खण्ड कार्यालय भवन मड़ावरा को अनुमोदित किया गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'