इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम कुआगांव निवासी धनेन्द्र प्रताप पुत्र नरेन्द्र सिंह लोधी ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेजते हुये पूर्व प्रधान व उसके परिजनों पर कार्यकाल के दौरान किये गये भ्रष्टाचार को दबाने के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने डीएम को अवगत कराया कि बहू, पुत्र व स्वयं के प्रधानी के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है। भ्रष्टाचार को उजागर करने पर उक्त लोगों द्वारा आये दिन धमकी दी जा रही है। पीडि़त का आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा फर्जी मुकद्दमें दर्ज कराते हुये जेल में सड़वा देने की धमकी दी जा रही है। पीडि़त ने मामले की जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।

Today Warta