देश

national

ईंट भरवाने गये युवक की संदिग्धावस्था में मौत

Friday, January 13, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'

पिता ने जतायी हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

ललितपुर। देर रात एक युवक को रक्तरंजित अवस्था में कुछ लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के पिता ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रात करीब दो बजे 28 वर्षीय रनवीर पुत्र चऊदे अहिरवार निवासी नयागांव को गांव के ही तीन युवक उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने ने बताया कि वह ट्रैक्टर से गिर कर घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने हत्या की आशंका जताई। पिता चऊदे ने बताया कि गुरुवार की शाम गांव का ही एक युवक उसके पुत्र रनवीर को ईंट भरवाने के लिए ले गया था। जहां रात में किसी बात को लेकर उन लोगों उसके पुत्र की मारपीट कर हत्या कर दी। रनवीर चार बहन, तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था और वह मजदूरी करता था । कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'