देश

national

ढ़ाबा संचालक को लाठियों से पीटा, लूटपाट करने का आरोप

Friday, January 13, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'

दबंगों के खिलाफ ढ़ाबा संचालक ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र

ललितपुर। बीती देर रात हाई-वे पर स्थित एक ढ़ाबे पर कुछ लोगों द्वारा संचालक को लाठियों से पीटते हुये लूटपाट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में ढ़ाबा संचालक ने कोतवाली पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड मारपीट की वीडियो साझा करते हुये शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग उठायी है।

शहर के मोहल्ला चौकाबाग रावतयाना निवासी अनवर पुत्र निसार ने बताया कि रात करीब दस बजे जब वह निर्भान सिंह पेट्रोल पम्प व मसौरा चैकपोस्ट के मध्य हाई-वे पर अपने होटल बुन्देलखण्ड ढ़ाबा पर बैठा हुआ था। तभी मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति जिसका नाम ढ़ाबा संचालक ने गन्ने बताया है ने अपनेचार-पांच अन्य साथियों के साथ आया। आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा गाली-गलौज करते हुये लाठी-डण्डा व लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीडि़त ने बताया कि इस दौरान होटल की गुल्लक में रखे करीब 27-28 हजार रुपये व सैमसंग गैलेक्सी एम-31 मोबाईल जिसका आईएमईआई-1 नंबर 354076824308896 व आईएमईआई-2 नंबर 1356186694308898 जिसमें बीएसएनएल कंपनी की सिम नंबर 9450036396 य जिओ सिम नंबर 9621831483 है को जबरन निकाल ले गये। लाठी-डण्डों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमले में उसके सिर, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आयीं हैं। पीडि़त ने बताया कि मौके पर मौजूद ग्राम मसौराखुर्द निवासी चन्दन पुत्र दर्ज व ग्राम पंचौरा निवासी बृगभान पुत्र लखन के अलावा अन्य लोगों ने उसे किसी प्रकार बचाया। अब पीडि़त ढ़ाबा संचालक ने मामले की जांच करायी जाकर उक्त लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।

घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नेशनल हाई-वे स्थित बुन्देलखण्ड ढ़ाबा पर हुयी मारपीट के मामले में सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर लोगों में चर्चाओं का विषय रहा। लोगों का कहना है कि दबंगों द्वारा इस प्रकार खुलेआम जानलेवा हमला किया जाना निन्दनीय है। जनहित में लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शहर में शान्ति व्यवस्था कायम रखने की मांग उठायी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'