इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'
पीडि़त ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर उठायी कार्यवाही की मांग
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्रांतर्गत ग्राम मैकुवां निवासी संतोष पाल पुत्र जानकी पाल ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजते हुये गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने और खेत से भगा देने का आरोप लगाया है। एसपी को भेजे गये शिकायती पत्र में पीडि़त ने बताया कि 12 जनवरी को वह अपने भाई व मां सुहागरानी के साथ खदरी वाले खेत जो कि रेलवे लाइन के पास है, पर गेंहू की फसल को पानी दे रहा था। तभी सुबह साढ़े दस बजे ग्राम चीराकोडऱ निवासी रगराज पुत्र पहलवान यादव व रानू व गोलू पुत्रगण रगराज आये और खेत से पानी निकालने को लेकर धमकाने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों द्वारा गाली-गलौज की गयी। जब मां सुहागरानी में गाली देने से मना किया तो मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने बताया कि उक्त लोगों ने खेत पर न आने की धमकी दी। मामले की शिकायत जब थाना जाखलौन में की गयी तो वहां तैनात अधिकारी द्वारा शिकायती पत्र ले लिया गया। 13 जनवरी को सुबह 9 बजे उक्त लोग घर आये। वह अपने भाई के साथ थाने जाने के लिए तैयार था। उक्त लोग आकर गाली देने लगे। पीडि़त का आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा खेत पर जाने के एवज में पचास हजार रुपये की मांग की गयी, मना करने पर रानू यादव ने 315 बोर का कट्टा निकालकर गर्दन में लगा दिया। बताया कि शोरगुल होने पर गांव व परिवार के लोग मौके पर आ पहुंचे, जिससे वह बच गया। पीडि़त ने जानमाल का खतरा बताते हुये उक्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।

Today Warta