इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'
थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम धौर्रा की घटना, मामले में जांच के निर्देश
ललितपुर। जनपद में अवैध खनन चरमसीमा पर किया जा रहा है। विभिन्न ग्रामीण अंचलों में अवैध खनन की शिकायतें लगातार समाचार पत्रों की सुर्खियां बनी हुयी हैं। बावजूद इसके कार्यवाही न होना किसी बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। बीती देर रात अवैध खनन रोकने का विरोध करने पर कार से दो लोगों को कुचल देने का आरोप लगाया गया है। इस घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां से उसे झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हालांकि घटना को अंजाम देने वाली कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम धौर्रा में गुरुवार रात 11 बजे पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूर धौर्रा भरौन मार्ग पर सफारी कार ने धौर्रा की तरफ से आ रहे ग्राम प्रधान के छोटे भाई वीरभान यादव सहित दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम भरौन निवासी 40 वर्षीय सुजान सिंह उर्फ पप्पी यादव पुत्र मोहन यादव की मौत हो गई। वहीं वीरभान गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें झांसी मेडीकल कालेज रेफर किया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात वीरभान गांव स्थित अटल अवासीय विद्यालय के पास जेसीबी मशीन से मौरंग के अवैध खनन की सूचना मिलने थे। पर सुजान यादव के साथ रात 9 बजे अवैध खनन रोकने गए जहां उनका आरोपियों से विवाद हो गया। इसके बाद वीरभान और सुजान जान बचाकर बाइक से घर आ रहे थे। आरोपी उनके पीछे सफारी कार से लग गए। धौर्रा पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर दूर बाइक सवारों को कार ने रौंद दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सुजान को मृत घोषित कर दिया। वहीं वीरभान की हालत गम्भीर होने पर झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात वीरभान गांव स्थित अटल अवासीय विद्यालय के पास जेसीबी मशीन से मौरंग के अवैध खनन की सूचना मिलने पर सुजान यादव के साथ रात 9 बजे अवैध खनन रोकने गए थे। जहां उनका आरोपियों से विवाद हो गया। इसके बाद वीरभान और सुजान जान बचाकर बाइक से घर आ रहे थे। आरोपी उनके पीछे सफारी कार से लग गए। धौर्रा पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर दूर बाइक सवारों को कार ने रौंद दिया।

Today Warta