देश

national

प्रशिक्षण कार्यशाला में एसपी ने बालश्रम रोकने पर दिया जोर

Friday, January 20, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

पाक्सो एक्ट के आरोप पत्र दाखिल करने के समय को लेकर दिये निर्देध

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर अभयनारायण राय की उपस्थिति में थाना ए.एच.टी.यू. प्रभारी व समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के साथ एस.जे.पी.यू. व एएचटीयू की मासिक गोष्ठी माह जनवरी 2023 की समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सम्पन्न की गयी। कार्यशाला में महिला व बाल सुरक्षा संगठन उ.प्र. लखनऊ द्वारा जारी अनुसंधान एवं अभियोजन के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी एवं विवेचकों के समक्ष आ रही समस्या पीडि़त-पीडि़ता के आवासन बालश्रम व भिक्षावृत्ति की रोक थाम पाक्सो एक्ट के आरोप पत्र प्रेषित करने के समय दिशा निर्देशों का पालन आदि के सम्बंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही साथ जनपद में गुम शुदा बच्चों के पंजीकृत व लंबित मामलों व पास्को एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों पर चर्चा व जेजे एक्ट से सम्बंधित आदेश निर्देश एवं जागरुकता के अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। इस बैठक में सी.डब्लू.सी., जिल प्रोबेशन अधिकारी, श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन व सीएमओ कार्यालय, प्रधान किशोर न्याय बोर्ड, जिला अभियोजन जनपद के सभी थानो से सम्बन्धित बाल कल्याण अधिकारी, वन स्टाफ सेन्टर ने बैठक में प्रतिभाग किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'