देश

national

पात्र चयन एवं वेदी शिलान्यास समारोह 22 जनवरी को गिरार गिरी मे

Friday, January 20, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। दिगम्बर जैन आदिनाथ अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी में चर्या शिरोमणि आचार्यश्री 108 विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में आगामी 17 से 22 फरवरी 2023 तक श्री 1008 मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक मानस्तम्भ जिनबिम्ब प्रतिष्ठा, विश्वशान्ति महायज्ञ एवं रथोत्सव का आयोजन किया जाना है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्र चयन एवं पंचकल्याणक वेदी शिलान्यास समारोह 22 जनवरी दिन रविवार को श्रमण मुनिश्री 108 समत्व सागर जी महाराज ससंघ (4 पिच्छी) के सान्निध्य में समारोह के प्रतिष्ठाचार्य ब्र.जयकुमार निशांत भैया, पं.सनत कुमार, विनोद कुमार के प्रतिष्ठाचार्योत्व में किया जाएगा। रविवार को सुबह 7 बजे से अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, भूमि जागरण एवं जाप्य अनुष्ठान और मुनिश्री के प्रवचन होंगे इसके बाद दोपहर 1 बजे से ध्वजारोहण, भूमि शुद्धि, पंचकल्याणक के पात्रों का चयन, वेदी शिलान्यास, हवन होगा। महामहोत्सव समिति एवं ट्रस्ट कमेटी ने अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करने की अपील की है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'