देश

national

शनि अमावस्या महापर्व आज

Friday, January 20, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। सुम्मेरा तालाब के बंध पर स्थित श्री श्री 1008 श्री सिद्धपीठ शनिधाम के महन्त ने बताया कि शनि अमावस्या महापर्व का आयोजन 21 जनवरी को मंदिर में किया जा रहा है। बताया कि महापर्व पर भगवान श्रीशनि महाराज का तेल अभिषेक, शनि पूजन, शनि महायज्ञ, मंगल अर्जियों के साथ किया जायेगा। साथ ही शाम 5 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। रात 9 बजे शनि महाआरती का आयोजन भव्यता के साथ किया जायेगा। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जायेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में श्रीशनि अमावस्या महापर्व में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'