देश

national

मड़ावरा: युवक ने नाबालिक लड़की के साथ की छेड़छाड़

Sunday, January 8, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'

मड़ावरा पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला किया पंजीकृत

मड़ावरा/ललितपुर। जनपद के थाना मड़ावरा अन्तर्गत एक गॉव निवासी युवक ने मड़ावरा पुलिस को आज शाम एक शिकायती पत्र देकर बताया कि वह एवं उसकी पत्नी किसानी का कार्य करने हेतु खेत पर गए थे। उसकी दो नाबालिक बेटियां घर पर ही मौजूद थी,शाम करीब 5 बजे मुहल्ले का ही एक नवयुवक उसके घर मे घुसकर उसकी नाबालिक बड़ी बेटी के साथ अश्लील हरकते करतर हुए  छेड़छाड़ करने लगा मेरी लड़की ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। जब में एवं मेरी पत्नी खेत से घर वापिस आये तो बेटी ने उसके साथ घटित हुई घटना के बारे में बताया। मड़ावरा पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर नामजाद युवक के विरुद्ध भा.द.सं. की धारा 452,354 एवं लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7/8 में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'