देश

national

ग्राम पंचायत वनगुंवा एवं उल्दना में जन चौपाल का किया गया आयोजन

Saturday, January 28, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

मड़ावरा/ललितपुर।जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत वनगुंवा एवं उल्दना में  विकास खण्ड अधिकार ने जन चौपाल का कराया आयोजन विकासखंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत वनगुंवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई जन चौपाल. जन चौपाल में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, सामुदायिक शौचालय, गांव में रास्ता, गौशाला, कन्या सुमंगला योजना, विद्युत विभाग, प्राथमिक विद्यालय, किसान सम्मान निधि, हैंडपंप रिबोर और नाली का निर्माण, संचारी रोग नियंत्रण, उज्जवला योजना, आदि योजनाओं व ग्रामीण समस्याओं पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से बात की 

सबसे पहले विकास खण्ड अधिकारी मड़ावरा सौरभ कुमार बर्नबाल ने ग्राम पंचायत उल्दना के  सचिवालय में जन चौपाल का आयोजन किया यहां पर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया साथ ही हर समस्या का समाधान गांव में रहकर ही करने का आश्वासन दिया उन्होंने बताया कि सरकार गांव के विकास के लिए हर कदम प्रयास कर रही है गांव की सभी समस्यायों को गांव में ही निपटाने का प्रयास  किया जायेगा तथा सभी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है । उल्दना में जन चौपाल के समापन के बाद ग्राम पंचायत वनगुंवा में जन चौपाल का आयोजन कराया यहां पर गांव के सभी लोगों से समस्याओं के बारे में पूछा तथा गांव के विकास की हकीकत जानी 

विकास खण्ड अधिकारी ने कहा कि शासन का मुख्य उद्देश्य है कि गांव का विकास होना चाहिए। जो समस्या है अधिकारी/ कर्मचारी यहां बैठे हैं, उनका समाधान कराया जाएगा। किसी को ब्लॉक मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी ग्राम पंचायत में ही सभी समस्यायों का समाधान कराया जाएगा

जन चौपाल में विकास खण्ड अधिकारी सौरभ कुमार बर्नबाल ,ADO ISE अमित जैन, ग्राम विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह,तकनीकी सहायक मुकेश जैन ,रोजगार सेवक करन यादव ,पंचायत सहायक रामकुमार ,सहायक अध्यापक सागर गुप्ता,ग्राम प्रधान उल्दना श्री मति श्री बाई, ग्राम प्रधान वनगुंवा मुन्ना लाल ,प्रधान प्रतिनिधि पवन यादव ,सफाई कर्मचारी रफीक खान,अशोक कुमार,भगीरथ ,उजयार एवं अन्य ग्रामीण  उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'